*शुक्लागंज श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोoउoप्रo ने की आइसक्रीम वितरण*

जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में प्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा के पावन अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की पूरी टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। एसोसिएशन के तत्वावधान से रथ यात्रा मार्ग पर भव्य स्वागत स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडी आइसक्रीम का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी और उमस के बीच ठंडी-ठंडी आइसक्रीम पाकर रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ के सम्मुख माल्यार्पण और आरती उतारकर की गई, जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य शुरू किया।
प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहना भी संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी ने मिलकर अनुशासित तरीके से हजारों लोगों को आइसक्रीम वितरित की। स्थानीय नागरिकों और रथ यात्रा कमेटी ने जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन की इस ठंडी और मीठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस मौके पर उमेश त्रिवेदी हरिओम गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, शोभित, गोलू यादव,मोहम्मद हंजला,मोहम्मद सिद्दीकी
सुमित निषाद, विजय, दीपू,सूरज मिश्रा,आकाश, मुकेश गौतम, शैलेंद्र कुलदीप कनौजिया अखिलेश पांडे रमन ,नवल किशोर,राजू , फैज रसूल वीरेंद्र कुमार सुमन मिश्रा राजेश भारती मोहम्मद कलीम सिद्दीकी आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो




