शैवाल और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर नगर, 37वीं वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए ‘स्पिरुलिना (शैवाल) और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वाहिनी के सेनानायक महोदय श्री बी० बी० चौरसिया ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
भवन पटेल ने बताया कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई गंभीर बीमारियां होती हैं। ऐसे में जिन स्थानों पर पर्याप्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं है, वहां स्पिरुलिना (शैवाल) का उपयोग कुपोषण को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
इसके अलावा, उन्होंने बच्चों को बताया कि भविष्य में स्पिरुलिना उत्पादन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की भी अपार संभावनाएं
कार्यक्रम के दौरान श्री विजय कोठेकर ने बच्चों को एल्गी (शैवाल) कल्चर का लाइव प्रदर्शन कर दिखाया। उन्होंने स्पिरुलिना के उपयोग के सही तरीके और उससे शरीर को मिलने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में आसान शब्दों में समझाया।
स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में,सेनानायक महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें इस सुपरफूड के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात, उन्होंने गुजरात से आए श्री भवन पटेल और महाराष्ट्र से आए श्री विजय कोठेकर को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू शुक्ला, शिविरपाल श्री चंदेश्वर, मीडिया सेल प्रभारी श्री रामेंद्र सिंह, पीसी श्री राहुल यादव सहित संबंधित सभी अधिकारी पब्लिक कर्मचारी गण तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के अध्यापक गढ़ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे हैं।
हरिओम की रिपोर्ट




