*CY Vajra’ का वार! रेउना में साइबर सिंडिकेट ध्वस्त, 12 आरोपी गिरफ्तार*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
कानपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और साउथ जोन रेउना थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर जालसाजी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।*
डीजीपी के ‘CY Vajra’ अभियान के तहत डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में रेउना थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर नेटवर्क की परतें खोलते हुए अहम सफलता हासिल की।*
पुलिस के अनुसार यह गिरोह साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क के रूप में सक्रिय था। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामदगी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।*
पुलिस का कहना है कि ‘CY Vajra’ अभियान के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।*




