

“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
*वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली।*
***************************
*साईं धाम शिशु मंदिर विद्यालय संजय नगर में स्कूल चलो अभियान का आयोजन। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम। बच्चों को संस्कार शिक्षा तथा बच्चों को सभी प्रकार की कॉपियां स्टेशनरी आइटम खाद्य पदार्थों आदि का वितरण।*
बरेली। आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को संजय नगर साईं धाम शिशु मंदिर विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली द्वारा स्कूल चलो अभियान आयोजित किया गया और समिति के महामंत्री एस के कपूर ने बताया कि बच्चों को संस्कार शिक्षा प्रदान की गई। बच्चों ने अति सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।महामंत्री एस के कपूर के अनुसार सभी 100 बच्चों को तीन प्रकार की कॉपियां स्टेशनरी आइटम कलर आर्ट कॉपी पेंसिल रबर कटर स्केल तथा अन्य सामान वितरित किए गए। शिव कुमार बरतरिया द्वारा संस्कार शिक्षा, विश्वानी देव अग्रवाल द्वारा सुंदर बाल कविता,मुकेश सक्सेना द्वारा राष्ट्र निर्माण का गीत,अलका गुप्ता द्वारा प्रोत्साहन हेतु संप्रेषण तथा स्कूल चलो अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का कुशलतम संचालन एस के कपूर द्वारा किया गया तथा दिनेश अग्रवाल द्वारा धन्यवाद प्रदान किया गया।राजेश सक्सेना तथा एच सी गुप्ता द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।श्री शिव कुमार बरतरिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कविता पाठ के सभी 14 बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा जी तथा शालिनी जी,मानसी जी शिक्षकगणों ने सक्रिय भूमिका निभाई और संस्था की भूरि -भूरि प्रशंसा करी।
कुल निम्नलिखित सदस्यगण एस के कपूर,विश्वानी देव,शिव कुमार बरतरिया,मुकेश सक्सेना,अलका गुप्ता,राजेश सक्सेना,एच सी गुप्ता का सक्रिय योगदान रहा।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
प्रेषक
एस के कपूर महामंत्री
8218685464
9897071046
* वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली *
Leave a comment
Leave a comment




