*⭕TOP 18 BREAKING NEWS⭕*
👇🏼
*🌍देश राज्यों की बड़ी खबरें*
*13/07/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* थाईलैंड: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोग जिंदा जले; 22 घायलों की हालत गंभीर।
*2.* यूपी में आधी रात 54 महिलाओं सहित 182 PCS अफसरों के ट्रांसफर; बिहार में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, संजय कुमार बने SC/ST कल्याण विभाग में अपर सचिव।
*3.* बारूईपुर मॉब लिचिंग के लिए भड़काने के आरोप में बामफ्रंट नेता लाहेक अली गिरफ्तार।
*4.* किसी को भी अपने धर्म के पालन का अधिकार लेकिन बन्देमातरम गाना अनिवार्य, होंठ नहीं हिलाने पर रखी जाएगी नजर’, CM शुभेंदु की चेतावनी।
*5.* आम जनता को देखने के लिए पैसे देती है सरकार, प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए नहीं, अगर असुविधा है तो नौकरी छोड़ दीजिए’, स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी की डॉक्टरों को चेतावनी।
*6.* पुरुलिया: अन्नपूर्णा योजना में हेराफेरी, TMC अल्पसंख्यक सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष सद्दाम अंसारी गिरफ्तार।
*7.* शांति से रहने के लिए TMC नेता शेख राजा से एक करोड़ की डिमांड! BJYM नेता पर पार्टी के ही कुछ नेता-कर्मियों के आरोप से पानीहाटी में हड़कंप।
*8.* BJP नेता शंकुदेव पंडा ने प्रेमिका स्वर्णाली (दो लड़कियों की मां) से की शादी, गंगा के मध्य ‘पोलो फ्लोटल’ में उपस्थित थे CM शुभेंदु, सुकांत मजूमदार, तापस राय सहित अन्य नेता।
*9.* दीघा के शंकरपुर पोर्ट से मछली पकड़ने निकला लापता ट्रेलर 7 दिनों बाद बकखाली से उद्धार, 5 मछुआरों की मौत, 10 अभी भी लापता।
*10.* कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनंत सहरिया ने CM शुभेंदु के जमीन अधिग्रहण कर निवेशकों को देने की घोषणा का स्वागत कर राज्य में निवेश बढ़ने की जताई संभावना।
*11.* कलकत्ता लीग से अभिषेक की डायमंड हार्बर क्लब FC तथा सुजीत बोस की श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब का कटा नाम, लेकिन खेल रही विश्वास भाइयों की सुरुचि संघ।
*12.* 2027 से सरकारी स्कूलों की पुरानी और विशिष्ट स्कूल यूनिफार्म वापस लाने की योजना, जिलावार सर्वे शुरू, पूरा खर्च उठाएगी शुभेंदु सरकार।
*13.* राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोरखपुर में पोस्टर लगाने पर सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार।
*14.* थप्पड़ मारा, चप्पलों से पीटा’, गोवा में पत्नी के साथ मिलकर 83 साल के पिता को बेरहमी से पीटने वाला बेटा गिरफ्तार।
*15.* कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान, आज आधा झुका रहेगा तिरंगा।
*16.* गुजरात: 1.15 करोड़ छात्र होने के बावजूद 12वीं तक पहुंचते-पहुंचते स्कूल छोड़ देते हैं 45% बच्चे, रिपोर्ट में खुलासा।
*17.* कथावाचक का बेटा कथा बांचे तो आपत्ति क्यों?’ देवकीनंदन ठाकुर के बेटे की ट्रोलिंग पर बोले धीरेन्द्र शास्त्री।
*18.* इटली के जानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर जीता विंबलडन खिताब।
*००००००००००००००००००००००००००*




