*🙋♂️देश और दुनिया से जुड़ी अहम खबरें*
*13/07/2026*
👇🏻
====================================
▶️ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों पर हमला किया
अमेरिकी अटैक के जवाब में कार्रवाई; US ने ईरान के 140 ठिकानों पर बम गिराए, ईरान ने ओमान पर भी ड्रोन हमला किया और जॉर्डन पर 3 मिसाइलें दागीं।
⬇️
West Asia Conflict: होर्मुज में जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय लापता, 10 को बचाया गया।
⬇️
नेपाल में फिर जेन-जी प्रदर्शन; 3 दिन में 3 आत्मदाह: बेरोजगारी के खिलाफ गुस्सा; पीएम बालेन शाह का इस्तीफा मांगा।
⬇️
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटा, सड़क बही: उत्तराखंड के हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड, गाड़ियां-मशीनें मलबे में दबीं।
⬇️
अयोध्या में श्रद्धालु घटे, होटल ऑक्यूपेंसी 25% ही बची: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद हालात बदले, दुकानदारों की कमाई घटी।
⬇️
PM के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे: आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया; खालड़ा का भी जिक्र, इन्हीं पर बनी ‘सतलुज’ बैन हुई।
⬇️
मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी; 3 घंटे चली तलाशी, कुछ नहीं मिला।
⬇️
यूपी में बारातियों की कार बही, अंडरपास में तांगा डूबा: तांगे वाले और घोड़े की मौत, खेत में 10 फीट का मगरमच्छ निकला; 5 शहरों में बारिश।
⬇️
12 फीट से ऊंची कांवड़ लाए तो होगा एक्शन: मेरठ में डाक कांवड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज को लेकर गाइडलाइन जारी।
⬇️
मुजफ्फरनगर में चाइनीज मांझे पर सख्ती की तैयारी: व्यापारियों को प्रतिबंधित चाइनीज, सिंथेटिक और शीशा लेपित मांझे की बिक्री रोकने के निर्देश।
⬇️
बंद रास्ता खोलने की मांग, कंपनी बाग में लोगों प्रदर्शन: मुजफ्फरनगर में सुमन विहार–जाट कॉलोनी से कंपनी बाग तक रास्ता बंद।
⬇️
बिजनौर में मालन नदी में बहे व्यक्ति का पता नहीं: 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पीएसी का रेस्क्यू जारी।
==================




