*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*12- जुलाई – रविवार*
👇
*==============================*
*1* पीएम मोदी की खेल कूटनीति से ओलंपिक दावेदारी को मिलेगी धार, वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान खेल सहयोग को द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया। दोनों देशों के साथ हुए समझौतों का उद्देश्य कोचिंग, खेल विज्ञान, उच्च प्रदर्शन केंद्र, शोध और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाना है। भारत इसे अपनी खेल क्षमता मजबूत करने और वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी की तैयारियों से जोड़कर देख रहा है।
*3* न्यूजीलैंड भारत में करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश, पीएम मोदी बोले- हिंदुस्तान वैश्विक विकास का लॉन्च पैड
*4* संसद के मानसून सत्र में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के संकेत हैं। विपक्ष और कुछ राज्यों ने विधेयक की कई धाराओं पर आपत्ति जताते हुए इसे राज्यों के अधिकारों और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता से जुड़ा मुद्दा बताया है। दूसरी ओर, कांग्रेस अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता के मामले पर सरकार और प्रधानमंत्री से जवाब मांगने की तैयारी में है
*5* अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं ने कई राज्यों में 26 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच, ट्रस्ट को भंग करने और पूरे चढ़ावे की स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग उठाई है।
*6* कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘देश के करोड़ों लोगों ने आस्था से राम मंदिर में दान किया, लेकिन उनके साथ विश्वासघात हुआ। ‘चढ़ावा चोरी’ महापाप है, इसमें BJP-RSS के लोग शामिल हैं, लेकिन सिर्फ लीपापोती की जा रही है। इतना ही नहीं- राम मंदिर से जुड़ा सारा श्रेय लेने वाले नरेंद्र मोदी आज इस चोरी पर खामोश हैं।’
*7* वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत, इनमें 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरलम् के पर्यटक; 32 भारतीय सवार थे
*8* वियतनाम नाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारतीय दूतावास कर रहा मदद
*9* बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी संभव, सीएम सुवेंदु खुद मामले को देख रहे; ममता के आंदोलन से बंद हुआ था प्लांट
*10* सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला-आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे, मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा, विदेशी नागरिक की जमानत का मामला
*11* राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने मांगी चंपत के खास टिन्नू यादव और सुभाष की 7 दिन की रिमांड, मनी ट्रेल खंगाल रही SIT
*12* पंजाब: मुश्किल में कांग्रेस, चन्नी को मनाने में बघेल फेल; 92 बागी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
*13* ईरान बोला- अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट बंद है, कोई भी जहाज मंजूरी के बिना पार न करे; अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर एयरस्ट्राइक की
*14* ईरानी सुप्रीम लीडर बोले-पिता खामेनेई की मौत का बदला लेंगे, ट्रम्प बोले- ईरान पर 1000 मिसाइलें तानीं, मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे
*15* इंग्लैंड फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, नॉर्वे को 2-1 से हराया, बेलिंगहैम ने दो गोल दागे; अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैच जारी
*16* इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन भारत पर किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में भी 56 रनों से रौंदा,भारत से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज छीनकर बहुत खुश हैं हैरी ब्रूक, बोले- हम इसके हकदार
*17* राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश घटी, श्रीगंगानगर का पारा 42°C, देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब; प्रयागराज-ऋषिकेश में गंगा का लेवल बढ़ा
*===============================*




