

कानपुर कचहरी में वकील-कांस्टेबल में मारपीट
— नशेबाजी के आरोप में कांस्टेबल सस्पेंड*
कानपुर नगर, कानपुर कचहरी में वकील-कांस्टेबल के बीज की कारण मारपीट हो गई।अधिवक्ता और पुलिस कांस्टेबल के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी ईस्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक जांच में एक कांस्टेबल पहले से निलंबित और गैरहाजिर मिला, जबकि दूसरे कांस्टेबल को अनुशासनहीनता और नशे की हालत में विवाद करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




