अनातराष्ट्रीय साम्मान प्राप्त कर गृह नगर लौटने के उपरांत भव्य स्वागत ,
कानपुर नग, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-B2 के माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री एवं लायन रूचि अग्निहोत्री हांगकांग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में सहभागिता एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत आज कानपुर लौटे। वहां पर उन्हें विश्व मंच पर लायंस उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल दे कर सम्मानित किया गया
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लायन सदस्यों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रमुख अनुभव, वैश्विक सेवा परियोजनाओं, नई कार्यशैली तथा आगामी लायनिस्टिक वर्ष 2026–27 की योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गयी
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि लायंस इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है और डिस्ट्रिक्ट 321-B2 आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, युवा विकास, महिला सशक्तिकरण, दृष्टि संरक्षण तथा मानवीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रभावी एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का संचालन करेगा।उन्होंने कहा कि हांगकांग अधिवेशन में प्राप्त नवीन विचारों एवं वैश्विक अनुभवों को डिस्ट्रिक्ट की सेवा गतिविधियों में समाहित कर अधिक व्यापक एवं प्रभावी जनसेवा सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स, कैबिनेट पदाधिकारी, विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का अभिनंदन करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
हरिओम की रिपोर्ट




