क्राइस्ट चर्च कॉलेज के 6 विद्यार्थियों ने जीते 11 विश्वविद्यालय पदक
कानपुर नगर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के छह विद्यार्थियों ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीक्षांत समारोह में कुल 11 विश्वविद्यालय पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
पदक विजेताओं में उमरा इकबाल (एम.कॉम.) ने 3, अनन्या अवस्थी (एम.ए. राजनीति विज्ञान) ने 3, सहस्त्रांशु मिश्रा (एम.ए. हिंदी) ने 2, जबकि वैष्णवी गुप्ता (बी.ए.), राशिका सिंह (एम.ए. अंग्रेज़ी) और श्रजल दीक्षित (एम.ए. इतिहास) ने एक-एक पदक प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त, रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. मीत कमल को सीएसजेएमयू के दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल द्वारा “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं प्रो. मीत कमल को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बताया।
हरिओम की रिपोर्ट




