ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण में छात्र सीख रहे जीन क्लोनिंग की तकनीके
– 15 जुलाई तक चलेगा सीएसजेएमयू में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण
कानपुर नगर, छत्रपति शाहू ही महाराज विश्वविधालय में 15 जुलाई तक चलने वाले ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण में छात्र जीन क्लोनिंग की तकनीके सीख रहे है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 मई को शुरू किया गया था। जिसका शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो0 सुधीर कुमार व विभाग की निदेशक डा0 अनुराधा कालानी ने किया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में संकाय के सह निदेशक डा0 राजीव मिश्रा ने बताया कि विश्विधालय के जीवन विज्ञार एवं जैव प्रौधोगिकी विभाग में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जारहा है जिसमें जीन क्लोनिंग की तकनीक की छात्रांे को जानकारी दी जा रही है। इन तकनीकों का उपयोग जीवन विज्ञान के शोध, बायेटेक इंडस्ट्री और रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। कार्यक्रम का उददेश्य विधार्थियों को प्रयोगशाला आधारित आधुनिक अनुसंधान तकनीकों से जोडना तथा उन्हे भविश्य की वैज्ञाानिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को जीन क्लोनिंग, ट्रांसफाॅर्मेशन, प्लांट टिश्यू कल्चर तथा पीसीआर जेसी आधुनिक जैवप्रौधोगिकी तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।
हरिओम की रिपोर्ट




