*खबरों का सार 4 जुलाई 2026*
*💁🏻♂️आज के समाचार*
====================================
1.*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा को देश की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता में शाश्वत अध्याय बताया। आज से आरंभ हो रही यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी*
*🪯पश्चिम बंगाल*
👇🏻
1.*हस्ताक्षर जालसाजी मामले में अभिषेक की अंतरिम राहत की अवधि हाई कोर्ट ने बढ़ाई! हालांकि, पहले की तरह उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा*
2.*21 जुलाई को सड़क रोककर सभा पर अदालत की अवमानना मामले में हाई कोर्ट ने ममता से हलफनामा मांगा,अगस्त में होगी सुनवाई*
3.*शक्तिपुर थाने में पेश होने के लिए पुलिस की नोटिस पर विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि किसी और दिन थाने जाएंगे। इस दौरान उन्होंने थाने के ओसी पर तंज कसते हुए उन्हें “नया बाप” कहा*
4.*एनआईए द्वारा गिरफ्तारी के तीन दिन बाद ही तृणमूल पार्षद शाकिर अली को मिली जमानत! पत्नी व पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार भी थाने में हुईं पेश*
5.*अभिषेक के करीबी सहयोगी सुमित राय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए कोलकाता हाई कोर्ट ने किया इनकार*
6.*प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट पोस्ता बाजार मर्चेंट एसोसिएशन ने बंद वापस लिया।हाथापाई करने वाली महिला सहित चार गिरफ्तार*
*🪯राष्ट्रीय समाचार*
👇🏻
1.*’के-9 वज्र’ से लेकर कामिकाज़े ड्रोन तक: पाकिस्तान और चीन से मुकाबले के लिए शुक्रवार को 1 लाख करोड़ रुपये के हथियार खरीदने का सरकार का फैसला*
2.*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे*
3.*Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय को Meta को तलब करने के निर्देश दिये*
4.*गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया*
5.*तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर व्यक्तिगत टिप्पणी पड़ी भारी, द्रमुक विधायक अनिता आर राधाकृष्णन गिरफ्तार*
6.*महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगा दी है*
*🪯आर्थिक समाचार*
👇🏻
1.*शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुआ।सेंसेक्स 77763.91 और निफ्टी 24270.85 पर बंद हुआ*
*🪯अंतरराष्ट्रीय समाचार*
👇🏻
1.*ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को तेहरान में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष भावुक होकर रो पड़े*
*🪯खेल समाचार*
👇🏻
1.*T20 महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हराया*
*🪯फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज*
👇🏻
1.*पुर्तगाल ने राउंड ऑफ़ 32 में शानदार वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2–1 से हरा दिया।*
==================




