सीएसए कुलपति ने किया सब्जी अनुभाग का निरीक्षण — उत्कृष्ट तकनीकी विकसित करने के दिए निर्देश
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय के सब्जी अनुभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसल अनुसंधान, गुणवत्ता सुधार, और किसानों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
कुलपति ने सब्जी अनुभाग में हो रहे अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया और वैज्ञानिकों को आधुनिक तकनीकों (माइक्रोन्यूट्रिएंट्स) का उपयोग कर सब्जियों की पैदावार बढ़ाने एवं गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए ताकि किसानों को आर्थिक लाभ हो। कुलपति ने सब्जी की नई और उन्नत किस्मों पर हो रहे शोधों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए प्रसार कार्यक्रम मजबूत करने को कहा है।फसल की गुणवत्ता में सुधार लाने और समय से पहले तैयार होने वाली किस्मों पर फोकस करने पर जोर दिया। उन्होंने सब्जी उत्पादन और बीज प्रसंस्करण में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण देने का निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ डी पी सिंह, डॉक्टर केशव आर्य, डॉ संजीव सचान एवं डॉ राजीव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सीएसए कुलपति ने किया सब्जी अनुभाग का निरीक्षण — उत्कृष्ट तकनीकी विकसित करने के दिए निर्देश
Leave a comment
Leave a comment




