शिक्षा भी, संस्कार भी अभियान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण कदम
कानपुर नगर, कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहर के सभी बोर्ड के स्कूलों में शिक्षा भी, संस्कार भी के तहत एक अभियान की शुरूआत जुलाई में की जा रही है, जिसमें पहले संस्था के पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा जो बाद में विभिन्न विधालयों में प्रशिक्षण का कार्य करेंगे।
भारतीय मूल्य, नैतिक शिक्षा तथा व्यावहारिक संस्कारों को बढावा देने के लिए शहर के सभी बोर्ड स्कूलों में कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन जुलाई महीने में शिक्षा भी, संस्कारभी अभियान शुरू करने जा रहा है। इस सम्बन्ध में संस्था के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने बताया कि यह योजना छात्रों को भारतीय संस्कारों के प्रति लगाव पैदा करने और उन्हे जागरूक बनाने की लिए शुरू की जा रही है, जिसे अभियान का रूप दिया गया है, इससे राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानाजा रहा है और इससे भावी पीढी में शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास होगा। बताया गया कि इस पहले में सबसे पहले संगठन के ही पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसके उपरान्त वह कानपुर के विभिन्न विधालयों में प्रधानाचार्यो, शिक्षकों और समन्वयकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में भारतीय मूल्य, नैतिक शिक्षा और वयावाहारिक संस्कारों को दैनिक शिक्षण में प्रक्रिया में शामिल करने पर विशेष बल दिया जायेगा।
शिक्षा भी, संस्कार भी अभियान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण कदम
Leave a comment
Leave a comment




