शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
कानपुर नगर,, थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत एक पीड़िता द्वारा थाने पर तहरीर दी कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी एवं पीड़िता पिछले लगभग दो वर्षों से एक-दूसरे के परिचित थे। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट




