खेत बचाओ अभियान के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम निगोहा विकासखंड चौबेपुर जनपद कानपुर नगर में कार्यक्रम करवाया गया।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर शशिकांत ने किसानों को बताया कि मृदा में जीवांश पदार्थ मिलने से किसानों की सेहत व मृदा में सुधार होगा। खेती में अंधाधुंध रासायनिक खादों का उपयोग से मिट्टी की सेहत व मानव सेहत पर असर पड़ रहा है।इसके लिए अपने खेतों में गर्मी के दिनों में हरी खादों जैसे ढैचा, सनई , उर्द एवं मूंग की फसल को लेकर उसके अवशेषों को उसी खेत में मिला दें।उद्यान वैज्ञानिक डॉ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी की जुताई करने से खेत में कीट पतंगों एवं खरपतवारों की संख्या काफी कमी हो जाती हैं इस मौके पर खेत बचाओ अभियान में निगोहा गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
खेत बचाओ अभियान के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम कानपुर नगर,
Leave a comment
Leave a comment




