संतलाल हातें के सैकडों लोग पहुंचे नगर निगम, मेयर पुत्र के खिलाफ प्रदर्शन
– हातें की जमीन पर मेयर पुत्र की नजर का लगाया आरोप
– कानपुर मेयर तथा उनके पुत्र के खिलाफ लगाये नारे
कानपुर नगर, नगर निगम कानपुर में सैकडों लोग हाथों में श्लोगन लिखी पट्टी लेकिर पहुंच गये और मेयर प्रमिला पाण्डे तथा उनके पुत्र बंटी पाण्डे के लिखाफ जमकर पदर्शन करते हुए नारेबाजी की साथ ही आरोपल लगाया कि संतलाल हातें अदबों की जमीन पर मेयर पुत्र बंटी की नजर है और इस लिए वहां सीवर नही पडने दिया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
आपकों बता दें कि बीते दिनों नगर में मुख्यमंत्री योगी का आगमन हुआ था और उस दौरान नगर निगम पार्षद पवन गुप्ता ने कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डे की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी, जिसके बाद मेयर प्रमिला एक प्रसारित वीडियों में तिलमिलाती भी दिखाई दी थी। पार्षद पवन गुप्ता के वार्ड में पडने वाले संतलाल हाते के सैकडो लोग नगर निगम जा पहुंचे और उन्होने प्रमिला पाण्डे तथा उनके पुत्र बंटी पाण्डे के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि संतलाल हाते में सीवर डालने का काम जनबूझ कर नह किया जा रहा है, क्यों कि हाते की अरबों की जमीन पर मेयर पुत्र बंढी की नजर है। लोगों ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार शौचालयों पर जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है लेकिन उन्हे तथा उनके बच्चों को शौचालय के लिए सडक पर जाना पडता है। इस समस्या के लिए पार्षद पवन गुप्ता ने टेंडर भी पास करा लिया था लेकिन इस अबरों की जमीन को हडपने के लिए मेयर पुत्र बंटी के कारण काम नही हो रहा है। अरोप लगाया कि मेयर प्रमिला उन्हे परेशारन कर रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सीवर लाइन नही पडी तो वह आत्मदाह करेंगे। वहीं ज्ञापन के माध्यम से भी बताया कि टेंडर होने बाद भी काम नही हो रहा है। मेयर पुत्र बंटी भू-माफियाओं से मिलकर होते की जमीन खरीदना-बेचना चाहते है। कार्य की असफलता को देख नगर निगम कार्यालय में मेयर और उनके पुत्र का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है।
हरिओम की रिपोर्ट




