ग्रीनपार्क स्टेडियम करेगा यूपी टी-20 की मेजबानी
– लीग मैच को यादगार बनाने के लिए चल रही हरसंभव तैयारी
कानपुर नगर, कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडिय अब यूपी टी-20 की मेजबानी करेगा और इसके लिए तेजी से साथ तैयारियां की जा रही है। इस लीग का आयोजन 14 अगसत से होगा। पूर्व में लीग के चेरमैन संजय कपूर तथा उप्र0 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के साथ अपर पुलिा आयुक्त कानून व्यवस्था डा0 विपिन ताडा ने ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया था।
आगामी अगस्त महीनो से कानपुर के ग्रीन पार्क में यूपी टी-20 लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से की जा रही है। ग्रीन पार्क में होने वाली इस लीग को यादगार बनाने के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे है। बतायाजाता है कि पहली बार सटेडियम में रिजर्व पार्किंग देने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं मैच के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मैतो की तरह सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी की गयी है। इस यूपी लीग के ग्रीन पार्क में होने से क्रिकेट प्रमियों में अभी से उत्साह देखा जारहा है और इसी को देखते हुए दोहरी पार्किंग वयवस्था की जा रही है तो वहीं दर्शक अपने वाहन से सीधे स्टेडियम तक पहुंचेगें। यदि मैचों के दौरान दर्शकों की भीड बढती है तो रिजर्व पार्किंग को भी तैयार किया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही अन्य प्रकार की तैयारियों के बीच ग्रीन पार्क में होने वाली टी-20 लीग मैच इस बार कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों को एक नया रोमांच देगा।
हरि ओम की रिपोर्ट




