सीएसए के ‘दीक्षोत्सव 2026’ में इंडोर गेम्स का आयोजन
कानपुर नगर, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित वार्षिक ‘दीक्षोत्सव 2026’ के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय परिसर में इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) डॉ. मुकेश श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।दीक्षोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित इस खेल सत्र में शतरंज , कैरम तथा टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धा की।पूरे आयोजन को सुचारू, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में डॉ. एस.के. विश्वास (प्रोफेसर), डॉ. अरुण कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं डॉ. सुनील कुमार (एडीएसडब्ल्यू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय एवं सतत् पर्यवेक्षण में प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं और खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।प्रतियोगिताओं का संचालन पूर्ण निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप किया गया। इस दौरान खेल विशेषज्ञ आशीष शुक्ला ने मुख्य रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया तथा सभी मुकाबलों का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया।
सीएसए के ‘दीक्षोत्सव 2026’ में इंडोर गेम्स का आयोजन कानपुर नगर, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर
Leave a comment
Leave a comment




