*💁🏻♂️ सुबह के मुख्य समाचार*
*25-06-2026*
🎙️ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से एक अस्थायी समुद्री गलियारा खोलने की घोषणा की।
🎙️पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम गिरने से पांच लोगों की मौत । बचाव अभियान जारी।
🎙️वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर के साथ व्यापार वार्ता प्रगति की समीक्षा की।
🎙️विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से मुलाकात की। वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया।
🎙️अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से अचानक बाढ़ आई। असम में चेतावनी जारी की गई।
🎙️फीफा फुटबॉल विश्व कप में कनाडा और स्विट्जरलैंड से बीती रात मुकाबला हुआ।




