लाल इमली के 17 कर्मचारी होने वाले है सेवानिवृत्त
– सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिल सकता है वीआरएस योजना का लाभ
– वर्तमान में लाल इमली में है 113 कर्मचारी
कानपुर नगर, कानपुर की शान रही लाल इमली के दिन धीरे-धीरे बदले और उसकी हालत बदहाल हो गयी। हजारो की संख्या में यहां काम करने वाले मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खडा हो गया। एक-एक करके सभी कर्मचारियों ने लालइमली को अलविदा कह दिया। लालइमली मिल को पुनः चालू करने की मांग काफी उठी, पूर्व सरकारों के नुमाईंदो ने भर-भर का वादा किया लेकिन मिल दुबारा चालू न हो सकी। धरना, प्रदर्शन भी काम नही आया। सरकारे सिर्फ आश्वासन ही देती रही। वर्तमान में मिल में 113 कर्मचारी ही बचे है।
लालइमली कानपुर का वह नाम जिसके नाम से भी कानपुर को जाना जाता है आज वह अपनी अंतिम गति ओर जा रही है। मौजूदा समय में यहां 113 कमर्चारी ही बचे है उसमें भी आने वाले 30 जून को 17 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है। इस मिल में अपने बकाया भुगतान के लिए काफी संघर्ष करना पडा है तो वहंी मजदूरों और मजदूर नेताओं द्वारा समय-समय पर वीआरएस की मांग की जाती रही है। अब जाकर लाल इमली कर्मियों को वीआरएस योजनाका लाभ प्राप्त होगा। जल्द ही मिल कर्मचारियों के लिए वीआएस योजना आने वाली है और जल्द ही इसे लागू किया जायेगा। आपको बतादें कि रात दिन मशीनों की आवाज से पूरे क्षेत्र को गुंजायेमान रखने वाली इस मिल में 2013 से उत्पादन पूरी तरह से बंद है। वहंीं मजूदूरों का भुगतान भी समय से नही हो रहा था। शासन स्तर से आने वाली धनराशि से किसी प्रकार मजदूरों के वेतन का भुगतान किया जाता रहा है लेकिन अब एक बार फिर कर्मियो में एक आस जागी है। बताया गया कि अब जब कुछ की कर्मी बचे है, तब वीआरएस योजना लाई जा रही है। इसके लिए कपडा मंत्रालय द्वारा मिल के सभी कर्मियों और संपत्तियों का ब्योरा मांग गया है।
लाल इमली के 17 कर्मचारी होने वाले है सेवानिवृत्त
Leave a comment
Leave a comment




