*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकप्रिय गायक एवं संगीत प्रशिक्षक अविजित श्रीवास्तव एवं डॉ जया श्रीवास्तव के नेतृत्व में
राजधानी लखनऊ में सजी संगीत तथा मनोरंजन से भरपूर खूबसूरत शाम*
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था सुर ताल संगम द्वारा विश्व संगीत दिवस एवं विश्व योग दिवस के अवसर पर उद्यान भवन ऑडिटोरियम, हजरतगंज में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत, संगीत, नृत्य, विविध मनोरंजन एवं पारिवारिक भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस विशेष आयोजन में विश्व संगीत दिवस, विश्व योग दिवस, फादर्स डे तथा महान पार्श्वगायिका आशा भोंसले को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई। सभी कलाकारों आद्या सिंह,युविका पांडेय,त्रिनभ साहू, वैष्णवी पांडेय,अद्विका श्रीवास्तव,ईशनंदिनी जादौन,भुवि सरन,अक्षिता दीक्षित, रैना कपूर,आन्या गोयल,ईशा श्रीवास्तव, संगीता शुक्ला,अनुष्का शुक्ला,निर्मला अवस्थी,श्रद्धा प्रतिहारी,समीक्षा सिंह, बिपाशा बनर्जी,माला सिन्हा,बिदिषा बनर्जी,मनीष मिश्रा,डॉ शोएब अहमद आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में संगीत प्रशिक्षक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक अविजित श्रीवास्तव और मुंबई निवासी कुशल नृत्यांगना एवं गायिका आद्या श्रीवास्तव के निर्देशन में लाइव सिंगिंग, मनमोहक नृत्य प्रदर्शन, रोचक गेम्स, म्यूज़िकल क्विज़ एवं आदि ने आयोजन को चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही प्रसिद्ध जादूगर शशांक द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो और योग प्रशिक्षिका संगीतिका ने योग ध्यान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिवंगत सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि देते हुए विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता जायसवाल ने रहे न रहे हम गीत प्रस्तुत किया। मुंबई से आमंत्रित सुप्रसिद्ध कलाकार आद्या श्रीवास्तव ने आशा भोंसले की श्रद्धांजलि के तौर पर उमराव जान की ग़ज़लें और भावनृत्य पेश करके सभी का मन मोह लिया। विश्व योग दिवस पर विशेष प्रस्तुति आदियोगी गीत के माध्यम से लोकप्रिय गायक अविजित श्रीवास्तव देकर खूब वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि माननीय पवन सिंह चौहान, एमएलसी सीतापुर सहित अनेक गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन श्रीवास्तव, श्री अनूप श्रीवास्तव, तारिक खान, आदित्य शर्मा, यश भारती सम्मानित पं केवल कुमार, दिल्ली निवासी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से विभूषित सुश्री रीना टंडन समेत आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के वरिष्ठ पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। संस्था के संरक्षक श्री राजेश जायसवाल (आक्सीजन मैन) और संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव एवं सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर सभी अतिथियों का शाल, बुके, स्मृति चिन्ह आदि भेंट करके स्वागत सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों के लिए सरप्राइज गिफ्ट और फूड पैकेट वितरित किए गये। संचालक विजय के रोचक अंदाज और आडीटोरियम में गूंजती तालियों की आवाज अपार उत्साह एवं ऊर्जा दर्शनीय रही।
संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, सुप्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित करने के साथ ही भारतीय संगीत एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों ने समस्त कलाकारों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो आदि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव एवं अविजित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारी अभय श्रीवास्तव,अनीता सिंह,हिमांशु वर्मा,सीमा श्रीवास्तव,सलीम अब्बासी,वंदना श्रीवास्तव,आनंद कुमार, नीरजा पाण्डेय,अतुल श्रीवास्तव,राजेन्द्र नाथ, सुशील सिंह राठौड़, नमिता अग्रवाल, कोरियोग्राफर मनीष समेत सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




