*💁🏻♂️!!..देश दुनिया की बड़ी खबरें..!!*
*24/06/2026*
⬇️
ईरान बोला- होर्मुज अब पहले जैसा नहीं रहेगा
इसकी देखरेख हम अपने तरीके से करेंगे, अमेरिका पर भरोसा नहीं, समझौता तभी सफल होगा, जब वादे पूरी तरह निभाए जाएं
⬇️
मोदी बोले- देश में नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है: आज जो संविधान हाथ में हिलाते हैं; नक्सली हिंसा के चरम पर उनके हाथ कांपते थे
⬇️
केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा: 21 जून को राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था; भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया
⬇️
ममता जो सीट हारी, वहां EVM-VVPAT सुरक्षित रखने का आदेश: हाईकोर्ट बोला- मामले की सुनवाई के दौरान उनकी जांच होगी; शुभेंदु 15 हजार वोटों से जीते थे
⬇️
राममंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने सरकार को सौंपी : 20 पेज की रिपोर्ट में FIR और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश
⬇️
बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, माता-पिता और बेटी की हत्या: बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार; दोनों से मिलने फ्लैट में पहुंचा था परिवार, वहीं शव मिले
⬇️
लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतों की जांच के लिए SIT पहुंची : सभी शव परिजन को सौंपे, बेटी का शव देखकर मां बेहोश
⬇️
यूपी में आंधी-बारिश से पेड़-पोल उखड़े, कार पर गिरे: एमपी में बिजली, पंजाब में पेड़ गिरने से 2 मौतें, मानसून 24 घंटे में मुंबई पहुंचेगा
⬇️
बरेली में कैनविज कंपनी का CEO भगोड़ा घोषित: 25 हजार का इनाम तय, 800 करोड़ की ठगी का आरोप, 60 FIR
⬇️
गंगा नदी में नाव पर बैठकर बीयर पार्टी, नॉनवेज खाया: काशी पुलिस ने पांच नाविकों को गिरफ्तार किया, 5 साल तक की हो सकती सजा
⬇️
यूपी के 16 शहरों में बारिश, 38 में हीटवेव अलर्ट: 15 दिन से बॉर्डर पर अटका मानसून, एक हफ्ते बाद एंट्री संभव; पारा 43.3°C
⬇️
मेरठः कारोबारी के बेटे ने कार से 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा : गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े थे, भाई के साथ रेस लगा रहा था
⬇️
मुजफ्फरनगर में डिलीवरी के दौरान गर्भवती की मौत: मरीज को छोड़कर भागे डॉक्टर, परिजनों ने थाने में किया हंगामा, मुकदमा दर्ज
⬇️
सहारनपुर में लखनऊ अग्निकांड के बाद अलर्ट: सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग सेंटरों की जांच की, कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए
⬇️
मृत पति का फर्जी हस्ताक्षर कर 15 लाख का भुगतान: सहारनपुर में उधार लौटाने के बजाय महिला ने फर्जी चेक दिया, धमकाने का भी आरोप
⬇️
मुजफ्फरनगर में अवैध रेत-रोड़ी के भंडारण का विरोध: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बच्चे




