मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में घटित अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने व घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




