पटकापुर चौकी पुलिस की तत्परता से खोया हुआ मासूम सकुशल परिजनों से मिला
कानपुर नगर, पटकापुर चौकी क्षेत्र में खोया हुआ मासूम उज़ैफ अली (पुत्र आरिफ़ अली), निवासी 19/214, पटकापुर, लारी पार्क, कानपुर नगर को पटकापुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज लिया।
चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए चौकी प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
हरिओम की रिपोर्ट




