*नगर आयुक्त कार्यालय अपडेट*
*कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा जोन 5 पनकी भवसिंह स्थित सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट का किया गया निरीक्षण*
*निरीक्षण के दौरान प्रभारी साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट कमलेश पटेल,मे. इनवायमेंटल टेक्नो. के प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा, एसडबलूएम अखिलेश एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.*
*साॅलिड वेस्ट प्लान्ट के अन्तर्गत प्लान्ट के फ्रेश वेस्ट एवं लीगेसी वेस्ट के प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल हेतु चयनित संस्था मे. इनवायमेन्टल टेक्नों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी एवं उनके द्वारा प्रारम्भ किये गये कार्यो की समीक्षा की गयी.*
*फ्रेश वेस्ट के प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल हेतु आवश्यक संयंत्रों की स्थापना यथाशीघ्र कराने हेतु आवश्यक निर्देश संस्था को दिये गये.*
*नगर आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देश दिये गये कि नगर निगम एवं संस्था के बीच निष्पादित अनुबंध के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नवीन संयंत्रों, सीसीटीवी कैमरा ,धर्मकाँटा लगाया जाये। तथा प्लांट में प्रतिदिन प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल वेस्ट की रियल टाइम मानीटरिंग की जाये.*
*बैठक में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्रभारी कमलेश पटेल को उपरोक्त सभी कार्य सम्पन्न होने के उपरान्त सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया.*
*प्लांट में संचालित एमआरएफ सेंटर में वर्तमान में होने वाले कार्यों की जानकारी इनवायरमेंटल टेक्नो के प्रतिनिधि द्वारा प्राप्त की जाए। तथा अतिरिक्त संयंत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए.*
*बैठक प्लांस्टिक से ईधन बनाने वाले प्लांट के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। तथा प्लांट संचालन हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक वेस्ट हेतु लीगेसी वेस्ट से निकलने वाले आरडीएफ से पृथक्कृत प्लास्टिक को प्रयोग में लाने हेतु निर्देश दिये.*
*नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया, 30 कर्मचारियों को प्लांट से स्थानान्तरित करते हुए नगर निगम द्वारा कराये जा रहे अन्य स्थानों पर सम्बद्ध किया जाए.*
*चयनित संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि स्थापित लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग मशीन 20 घंटे में 5000 टन मीट्रिक कूड़े को प्रोसेस कर सकती है। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्रभारी कमलेश पटेल द्वारा प्लांट में आवश्यक क्षमता के विद्युत कनेक्शन के बारे में नगर आयुक्त को अवगत कराया.*
*इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि नया विद्युत कनेक्शन लिया जाये। इसके लिए प्लान्ट के बाहर ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किये जाने की कार्यवाही की जाये।*
*नये विद्युत कनेक्शन का खर्च नगर निगम द्वारा वहन किया जाये। विद्युत संयोजन के उपरान्त चयनित संस्था द्वारा इसका नियमित भुगतान किया जायेगा.*
*सीएण्डडी वेस्ट प्लान्ट के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि प्लान्ट अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य कर रहा है। निर्देश दिये गये कि प्लान्ट में प्रतिदिन आ रहे सीएण्डडी वेस्ट का निस्तारण उसी दिन सुनिश्चित किया जाएगा.*




