*रविवार ,21 जून 2026*
*सुबह के मुख्य समाचार*
1.*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आज कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे*
2.*आज NEET UG Re-Exam: परीक्षा केंद्रों पर लगाए 1.38 लाख CCTV कैमरे और 51 हजार जैमर्स, AI टूल से होगी लाइव निगरानी*
*पश्चिम बंगाल समाचार*
1.*कांग्रेस,सीपीएम और तृणमूल ने इतिहास से श्यामाप्रसाद मुखर्जी का नाम मिटाने की कोशिश की,भाजपा सरकार उनकी 125 फ़ीट की मूर्ति लगायेगी*बोले शुभेन्दु अधिकारी*
2.*प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस कार्यक्रम से पहले हावड़ा ब्रिज रोशनी की जगमगाहट से नहा उठा,मिलेनियम पार्क के आसमान में 3,000 ड्रोन का अद्भुत और भव्य प्रदर्शन*
3.*बंगाल क्रिकेट में विवादों का सिलसिला जारी।नदिया जिला खेल संघ ने सीएबी की वार्षिक आम बैठक में ‘राजनीतिक प्रभाव’ का इस्तेमाल करके धांधली का आरोप लगाया*
4.*अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर पूर्व विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने तृणमूल के पश्चिम वर्दवान के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया*
5.*सिलीगुड़ी के मेयर पद से गौतम देव के इस्तीफे के बाद कई मेयर परिषद के सदस्यों के इस्तीफे के बाद प्रशासक नियुक्त होने की संभावना*
6.*बगावत के बाद तृणमूल में बड़ा फेरबदल, ममता बनर्जी ने शोभनदेव सहित छह नेताओं को दी नई जिम्मेदारी,नदीमुल हक़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल*
7.*शनिवार सुबह पुरुलिया के आद्रा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इलाके में एक भीषण आग लगने की घटना से भारी दहशत और सनसनी फैली*
8.*पैसों के बदले पाला बदलने के महुआ मोइत्रा के आरोप पर काकोली घोष दस्तीदार ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी,आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी*
*राष्ट्रीय समाचार*
1.*अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करने वाले हमें न सिखाएं’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बयान पर भारत का पलटवार*
2.*स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर, भारत के तीन क्रूड ऑयल टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज किया पार*
3.*मध्यप्रदेश में 2935 करोड़ रुपये के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई. 48 किमी लंबा यह फोर-लेन मार्ग यात्रा 2028 सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा देगा*
4.*पंजाब में भाजपा का चुनावी शंखनाद, स्वर्ण मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर दौरा पार्टी के लिए बेहद अहम*
5.*ओडिशा में विजिलेंस की छापेमारी के बाद असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यनारायण सेठी गिरफ्तार. 49 प्लॉट, 3 फार्महाउस, 940 ग्राम सोना और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ*
6.*भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पिता-भाई समेत मुखिया पर भी केस, 3 FIR दर्ज*
7.*उत्तर प्रदेश के एटा में भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला में हुई हर्ष फायरिंग से 2 लोग घायल हो गए. दोनों के पैरों में गोली लगी, पुलिस जांच में जुटी*
8.*शनिवार सुप्रिया सुले की पुत्री रेवंती सुले का विवाह नागपुर के उद्योगपति के पुत्र सारंग लखानी से हुई जिसमें कई राजनीतिक तथा फिल्मी हस्तियां शामिल हुए*
9.*राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन,ट्रस्ट पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मियों को बिना अनुमति अयोध्या छोड़ने पर रोक*
*अंतरराष्ट्रीय समाचार*
1.*ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने घोषणा की कि होर्मुज को फिर से बंद कर दिया गया है।लेबनान पर इजराइल की सैन्य कार्रवाई जारी रहने का हवाला देते हुए यह फैसला किया गया*
2.*‘मेरी पॉपुलैरिटी पर मत जाओ,अपना देखो’, डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा उकसाया तो जॉर्जिया मेलोनी ने फिर दिया करारा जवाब*
*खेल समाचार*
1.*चेन्नई में तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती, प्रसिद्ध कृष्णा बने मैन ऑफ द मैच और गिल बने मैन ऑफ द सीरीज*
*फीफा वर्ल्ड कप 2026*
1.*नीदरलैंड्स ने शनिवार को विश्व कप के ग्रुप F में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से करारी शिकस्त दी*
2.*डेनिज़ उंडाव के दो गोल के दम पर जर्मनी ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की और 12 साल बाद विश्व कप के नॉकआउट चरण में वापसी का इंतजार खत्म किया*




