28वे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्षों और अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन कुलसचिव रेनू सिंह ने किया।
कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कुलाधिपति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का 28 वा दीक्षांत समारोह एक गरिमामय शैक्षणिक आयोजन के रूप में संपन्न होना चाहिए, जिसके लिए सभी समितियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी समितियां अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार तैयारियां जारी रखें। कुलपति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक से पूर्व कुलपति ने कैलाश भवन सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर समय से सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कुलसचिव रेनू सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुकेश श्रीवास्तव निदेशक शोध डॉ महक सिंह,अर्थ नियंत्रक संजय राय, निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ कौशल कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




