By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने कानपुर में अपनी तरह की पहली पीएमएवाई नोडल शाखा के साथ अफॉर्डेबल हाउसिंग का पैमाना बढ़ाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने कानपुर में अपनी तरह की पहली पीएमएवाई नोडल शाखा के साथ अफॉर्डेबल हाउसिंग का पैमाना बढ़ाया
नगर

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने कानपुर में अपनी तरह की पहली पीएमएवाई नोडल शाखा के साथ अफॉर्डेबल हाउसिंग का पैमाना बढ़ाया

timesandspace
Last updated: 2026/06/19 at 8:37 PM
timesandspace
Share
2 Min Read
featured image
SHARE

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने कानपुर में अपनी तरह की पहली पीएमएवाई नोडल शाखा के साथ अफॉर्डेबल हाउसिंग का पैमाना बढ़ाया
कानपुर नगर, पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने कल्याणपुर, कानपुर में भारत की पहली PMAY नोडल शाखा की घोषणा की है। इस अनूठे पहल का उद्देश्य योग्य परिवारों को पीएमएवाई सब्सिडी उपलब्ध कराना और उनके लिए अफॉर्डेबल हाउसिंग लोन को सुलभ बनाना है।
इस ऐतिहासिक उद्घाटन पर नेशनल हाउसिंग बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में एवं पंजाब नेशनल बैंक में लखनऊ, यूपी के ज़ोनल मैनेजर श्री पंकज आनंद माननीय अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही, कंपनी ने कानपुर के किदवई नगर में एक नई होम लोन शाखा का उद्घाटन किया। इसके अलावा, कंपनी ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 7,000 से अधिक परिवारों को सहयोग प्रदान किया है तथा अगस्त 2026 तक 10,000 परिवारों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अजय शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हमें गर्व है कि पीएनबी हाउसिंग फाइनांस अपनी पीएमएवाई नोडल शाखा के ज़रिए सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ विज़न में योगदान दे रहे हैं। यह पहल योग्य परिवारों के लिए हाउसिंग फाइनांस को सुलभ बनाती है। उत्तर प्रदेश अफॉर्डेबल हाउसिंग के लिए तेज़ी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक है और कानपुर इसका एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। हम नेशनल हाउसिंग बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनके आभारी हैं, जिसके कारण हम लोगों को उनका घर बनाने का सपना पूरा करने में सशक्त कर पाए हैं।’’उत्तर प्रदेश में पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की 46 शाखाएं हैं, जिनमें से 30 शाखाएं अफॉर्डेबल हाउसिंग सेगमेन्ट रोशनी के लिए निर्धारित हैं। वर्तमान में कानपुर में कंपनी की 2 शाखाएं हैं तथा 2 और शाखाओं के खुलने से हम उत्तर प्रदेश में हाउसिंग की बढ़ती मांग को पूरा कर सकेंगे और लोगों के घर खरीदने के सपने को साकार करने में योगदान दे सकेंगे।

हरिओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

28वे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन कानपुर नगर,

धंसे डॉट नाले का विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुनः किया निरीक्षण,

सेंट्रल स्टेशन में पुनर्विकास कार्य के कारण बदलेगी ट्रेनों की चाल कानपुर नगर, सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य कराया जायेगा।

केडीए द्वारा होने वाले कार्यो के लिए टेंडर किए गये आमंत्रित कानपुर नगर,

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

नगर

28वे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

June 19, 2026
नगर

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन कानपुर नगर,

June 19, 2026
नगर

धंसे डॉट नाले का विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुनः किया निरीक्षण,

June 19, 2026
नगर

सेंट्रल स्टेशन में पुनर्विकास कार्य के कारण बदलेगी ट्रेनों की चाल कानपुर नगर, सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य कराया जायेगा।

June 19, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • गंगाघाट में किसान ने लगाया जबरन खेत से मिट्टी खनन का*गंगाघाट में किसान ने लगाया जबरन खेत से मिट्टी खनन का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार*
  • *उन्नाव में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, ससुराल जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*
  • 28वे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?