लखनऊ
हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान एक परिवार विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंच गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक महीने से थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, विधानसभा के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी घटना टाल दी। इसके बाद मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।




