💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- खुद को IPS अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर आरोप, बन-मक्खन खाकर बिना पैसे दिए जाने का आरोप, दुकानदार ने व्यक्ति से मांगे पैसे, पैसे मांगे तो खुद को IPS अधिकारी बताया, शख्स ने खुद को नोएडा में तैनात IPS बताया, ‘नोएडा का IPS अधिकारी हूं, सैल्यूट करो’- व्यक्ति, दुकानदार को हुआ शक, पुलिस को सूचना दी, सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, पुलिस के सामने भी पैसे देने में की आनाकानी, पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया, महानगर क्षेत्र के गोल मार्केट का मामला
➡लखनऊ- परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक, महिला शिक्षक संघ की ACS बेसिक शिक्षा से मुलाकात, स्थानांतरण, यूपी टीईटी के मुद्दे उठाए गए, अंतरजनपदीय स्थानांतरण पहले कराने की मांग, नई भर्ती से पहले ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी करने पर जोर, गृह जिले के करीब तैनाती की मांग दोहराई गई, आकांक्षी, अति पिछड़े शिक्षकों की समस्याएं उठीं, टीईटी विभागीय स्तर पर आयोजित कराने की मांग
➡लखनऊ- 1912 कॉल सेंटर में कर्मचारियों का हंगामा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया हंगामा, विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, ड्यूटी पर आने पर भी भत्ता काटने के आरोप, कंपनी पर बेवजह एब्सेंट लगाने का आरोप
➡लखनऊ- टीले वाली मस्जिद के पास युवतियों का स्टंट, कार की सनरूफ से बाहर निकलकर किया सफर, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल, चौक क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो
➡लखनऊ- मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज करेंगे प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता, नैमिषारन्य VVIP गेस्ट हाउस में करेंगे प्रेस वार्ता
➡लखनऊ- यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज आएगा, आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय जारी करेंगे
➡सहारनपुर- कमेला कॉलोनी में वापसी बारात पर हमला, बारात में शामिल कारों पर हमला, कई वाहनों के शीशे तोड़े गए, बारातियों के साथ मारपीट की गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपियों की पहचान की जा रही, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी, मंडी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बदायूं- बिजली का खंभा टूटने से झोपड़ी पर गिरा ट्रांसफॉर्मर, बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में बैठे थे दो बच्चे, ट्रांसफॉर्मर के नीचे दबकर दोनों बच्चों की मौत, सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर की घटना
➡प्रयागराज- दुकानदार अनिल के पैर में लगी गोली, मौके पर भी पुलिस ने जांच शुरू की, बकाया पैसे को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी शिवम पर गोली मारने का आरोप, दुकानदार अनिल बार-बार मांग रहा था पैसे, 3000 रुपये की जगह 2500 रुपये देने लगा शिवम, बाकी 500 रुपये बाद में देने की कही बात, पैसे को लेकर दोनों में शुरू हुआ विवाद, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र का मामला
➡मुजफ्फरनगर- पुलिस और शातिर चोर के बीच मुठभेड़, 15000 का इनामी चोर गोली लगने से घायल, शातिर चोर पर लूट चोरी के दर्जनों केस, कब्जे से तमंचा कारतूस, बाइक बरामद, शाहपुर क्षेत्र के चांदपुर रोड पर मुठभेड़
➡बहराइच- कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, दोनों तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल, महिलाएं भी गंभीर रूप से चोटिल, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की, बहराइच थाना विशेश्वरगंज इलाके का मामला
➡अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा मामला, मामले में एसआईटी की बड़ी जांच, जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, लता चौक से रामकथा पार्क मार्ग सील, वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक, श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग खुला रहा, एसआईटी ने सभी पहलुओं की जांच की, मंदिर के अभिलेख, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, 15 दिनों में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
➡रायबरेली- पांच दवा निर्माता कंपनियों पर मुकदमा दर्ज, लैब जांच में 6 दवाओं के नमूने हुए फेल, हिमाचल, पंजाब की कंपनियां शामिल, हरियाणा और उत्तराखंड की कंपनियां शामिल, कई मेडिकल स्टोरों से लिए गए थे नमूने, जांच में दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरीं, ड्रग इंस्पेक्टर ने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया, दोष सिद्ध होने पर जुर्माना और सजा संभव
➡हापुड़- युवक ने पशु पर चाकू से हमले का मामला, दो सप्ताह से कुछ भी नहीं बोल रहा पशु, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा पशु, पुलिस फरार बदमाशों को पकड़ने में नाकाम, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- सड़क किनारे युवती का शव मिलने मामला, प्रेमी ने शिवानी को उतारा था मौत के घाट, प्रेम प्रसंग में शिवानी को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया, पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ में जुटी, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला
➡बहराइच- बाइक खड़ी करने को लेकर मारी गोली, गोलीकांड का वीडियो आया सामने, पुलिस ने गोली चलाने वाले शौर्य को पकड़ा, बहराइच कोतवाली नगर इलाके का मामला
➡बहराइच- FIR में मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, महिला गुंजना को मरा बताकर दर्ज हुई थी FIR, मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था, शव ठिकाने लगाने का भी लगाया था आरोप, पुलिस ने हत्या की धाराओं में FIR की थी दर्ज, जांच में FIR की कहानी गलत साबित हुई, FIR में मृत घोषित महिला जिंदा निकली, पति को छोड़ दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी, पुलिस ने गुंजना को बरामद कर लिया, बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र का मामला
➡संतकबीरनगर- प्रधान प्रतिनिधि भीम राय पर फायरिंग की कोशिश, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाकर आरोपियों को पकड़ा, सूचना पर मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, ग्राम प्रधान केसी पांडे समेत 5 लोग गिरफ्तार, प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की घटना
➡झांसी- आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, 92.20 लीटर कच्ची, देशी शराब बरामद, मौके पर 1200 किलो लहन नष्ट किया, आबकारी अधिनियम के तहत 3 पर केस, 1 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
➡गोंडा- भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मृतकों में एक युवक, 1 साल का मासूम, हादसे में दुर्गेश, पत्नी कौशल्या घायल, सिरसा गांव के पास हुआ सड़क हादसा
➡रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार बच्चा सहित पति-पत्नी घायल, बछरावां क्षेत्र के शारदा नहर के पास की घटना
➡संभल- चंदौसी में कैंटीन संचालक की हत्या, बाइक सवार युवक ने हत्या की, अवैध संबंधों का एंगल सामने आया, हत्या के बाद आरोपी युवक फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, पत्नी, 3 बच्चों के साथ रहते थे राजेश, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी, चंदौसी में बदायूं रोड के पास का मामला
➡इंदौर- राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला, आरोपित सोनम सार्वजनिक रूप से सामने आई, चैनल ईस्ट मोजो को दिया इंटरव्यू, इंदौर लौटने का कोई इरादा नहीं- सोनम, ‘सुनवाई पूरी होने तक शिलांग में ही रहूंगी’, ‘जमानत की सभी शर्तों का पालन करने का दावा’, न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे- सोनम, जमानत मिलने के बाद से शिलांग में रहेंगे- सोनम
➡दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार में फायरिंग की घटना, 3 हमलावरों ने राशिद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, घायल राशिद को GTB अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पुलिस-फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए, दयालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा, आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित, पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने का दावा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी
➡दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आज करेंगे प्रेस वार्ता, दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय करेंगे पीसी, 2 बजे करीब कांग्रेस मुख्यालय में करेंगे प्रेसवार्ता
➡कैलिफोर्निया- अमेरिकी वायुसेना का विमान B-52 क्रैश, टेस्ट फ्लाइट में मौजूद 8 लोगों की मौत, टेक ऑफ के बाद B-52 बॉम्बर क्रैश, एडवर्ड्स से टेक ऑफ के बाद क्रैश, अमेरिकी वायुसेना ने 8 मौतों की पुष्टि की




