कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रंप के चित्र जलाकर जताया विरोध
– अमेरिकी हमले में भारतीयों की मौत पर आक्रोश/मोदी सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
कानपुर नगर, ।कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चित्र जलाकर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में 3 भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के शिवानंद चौरसिया, हिमांचल के आदित्य शर्मा और आंध्र प्रदेश के पटनाला सुरेश के शोक-संतप्त परिवारों के साथ कांग्रेस खड़ी है और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान जाना स्वीकार्य नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में जी 7 की बैठक में जब ट्रंप से मिलें तो बिना डरे सख्त संदेश देने का काम करें। पवन गुप्ता ने कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि एक कमर्शियल जहाज़ के कप्तान को दुनिया के सामने गुहार लगानी पड़ती है, क्योंकि एक भारतीय नाविक की मौत हो चुकी थी और उसका शव लंबे समय तक जहाज़ पर पड़ा रहा। जब हाहाकार मचा, तब जाकर एक्शन शुरू हुआ।पवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितनी देर तक इस मुद्दे पर चुप रहेंगे, उतनी ही देश की संप्रभुता, गौरव और स्वतंत्रता को ठेस पहुंचेगी।अमरीका के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की मांग की गई।मोदी की फ्रांस दौरे में होने वाली मुलाकात में ट्रंप को सख्त जवाब देने की मांग की गई।
इस दौरान राकेश साहू,प्रमोद गुप्ता,विनय पांडे,राम गोपाल उत्तम,विनोद अवस्थी,शांतनु दीक्षित,राजेंद्र द्विवेदी,अमिताभ दत्त मिश्रा,जीतेंद्र ब्रह्म,अमित अग्निहोत्री,शिवम द्विवेदी,अनुराग कौशल,मुन्ना खान,भारत आजाद उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




