टाटमिल चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी, नशेबाजी और जुआ खेलने के आरोप
कानपुर। रेल बाजार थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे पर देर रात अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां प्रतिदिन रात में लगभग 20 से 25 ऑटो खड़े रहते हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ ऑटो चालक बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जबकि कुछ नाबालिग भी ऑटो संचालन करते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि देर रात चौराहे पर खड़े कुछ ऑटो चालक नशेबाजी, शराब सेवन, गांजा पीने और जुआ खेलने जैसी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। आरोप है कि बसों से उतरने वाली सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा आए दिनटाटमिल चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी, नशेबाजी और जुआ खेलने के आरोप
कानपुर। रेल बाजार थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे पर देर रात अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां प्रतिदिन रात में लगभग 20 से 25 ऑटो खड़े रहते हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ ऑटो चालक बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जबकि कुछ नाबालिग भी ऑटो संचालन करते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि देर रात चौराहे पर खड़े कुछ ऑटो चालक नशेबाजी, शराब सेवन, गांजा पीने और जुआ खेलने जैसी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। आरोप है कि बसों से उतरने वाली सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा आए दिन आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि टाटमिल चौराहे पर खुलेआम गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ है, जिससे राहगीरों और यात्रियों में भय का वातावरण रहता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित ऑटो, नाबालिग चालकों तथा नशेबाजी और जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि चौराहे पर कानून-व्यवस्था कायम रह सके।
कानपुर से राहुल द्विवेदी की खास रिपोर्ट आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि टाटमिल चौराहे पर खुलेआम गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ है, जिससे राहगीरों और यात्रियों में भय का वातावरण रहता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित ऑटो, नाबालिग चालकों तथा नशेबाजी और जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि चौराहे पर कानून-व्यवस्था कायम रह सके।
कानपुर से राहुल द्विवेदी की खास रिपोर्ट आ