शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
दिनांक 14 जून 2026 रविवार को शक्ति ग्रीन केंपस चंद्र विहार में डॉ बी एस कुशवाहा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें शुगर, बीपी और नेत्र का परीक्षण पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध कराया गया ।शक्ति ग्रीन सोसाइटी एवं आसपास के निवासियों ने इस सुविधा का पूरे उत्साह लाभ उठाया। इस अवसर पर शक्ति ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी संजय शुक्ला जी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से आमजन की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है । सेक्रेटरी गिरीश शुक्ला जी ने डॉ बीएस कुशवाहा जी को इस शिवर के आयोजन के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया । इस अवसर पर शक्ति ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी अनुराग यादव डॉ पीके उपाध्यायअनिल कुमार गौड़ राकेश बाजपेई अशोक गुप्ता प्रखर मिश्रा हिमांशु श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सह संपादक
अनिल गौर की रिपोर्ट 







