💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज कार्यक्रम, समय 11 बजे सीएम योगी मीडिया से करेंगे संवादलोक भवन सभागार में सीएम योगी करेंगे संवाद, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धि पर चर्चा होगी, सुशासन और जनसेवा के विषय पर फोकस रहेगा, सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा
➡लखनऊ – ईको गार्डन में आज CJP का प्रदर्शन प्रस्तावित, लखनऊ पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, NEET पेपर लीक के विरोध में था प्रदर्शन, वीडियो के जरिए युवाओं से शामिल होने की अपील, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया था आह्वान , पुलिस ने आयोजकों से संपर्क करने की कोशिश की,आवेदन प्रतिनिधि विवेक कुमार के जरिए दिया था, पुलिस ने अनुमति अर्जी को निरस्त कर दिया, ईको गार्डन में 12-18 जून तक प्रदर्शन प्रस्तावित था
➡लखनऊ- शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंका गया पत्थर , RSS चीफ मोहन भागवत ट्रेन में कर रहे थे सफर, शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे, फिरोजाबाद जिले में पत्थर फेंका गया, घटना के बाद ट्रेन को रोककर जांच की गई, GRP समेत अन्य अधिकारी ने जांच की, जांच पूरी होने के बाद ट्रेन दिल्ली रवाना
➡हापुड़- हापुड़ में युवती से छेड़छाड़ का मामला, जंगल जाते समय युवती से छेड़छाड़, रास्ते में युवती का पीछा करने का आरोप, युवती ने भागकर खुद को बचाया, विरोध करने पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने 4 नामजद पर केस दर्ज किया
➡मिर्जापुर – मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला समेत 4 लोग गंभीर घायल, एक पक्ष ने दूसरे गांव से बुलाए हमलावर, हमलावरों ने दूसरे पक्ष पर बोला हमला, मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार, विन्ध्याचल क्षेत्र के हरिपुर गांव का मामला
➡हापुड़- हापुड़ में तेज तूफान के साथ मौसम हुआ सुहाना भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
➡फिरोजाबाद -ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला, RSS चीफ मोहन भागवत ट्रेन में कर रहे थे सफर, आगरा जोन के ADG, DIG ने किया निरीक्षण , सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक को पकड़ा, एडीजी एसके भगत ने जांच के निर्देश दिए, घटना के खुलासे के लिए 7 पुलिस टीमें गठित , दो दर्जन से अधिक CCTV खंगाले जा रहे
➡हापुड़ – दहेज उत्पीड़न का मामला आया सामने,महिला ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, महिला को भूखा-प्यासा रखने का आरोप, पति पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न का आरोप, पति समेत 8 लोगों पर केस दर्ज, कपूरपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
➡बहराइच- महिला ने घाघरा नदी में लगाई छलांग,पारिवारिक विवाद बताया जा रहा कारण, नदी में चल रही थी बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल, अभ्यास कर रहे कर्मियों ने बचाई जान, महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला, जरवल क्षेत्र की घाघरा नदी का मामला
➡वाराणसी – शिवपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश विशाल के गोली लगी, फरार हो रहे रोहित को SOG ने दौड़कर पकड़ा, GST अधिकारी के घर से 2.5 करोड़ की चोरी की थी, शिवपुर थाना क्षेत्र का मामला




