. `NEWS HEADLINES`
👇
*🕎मुख्य समाचार l 12-06-2026*
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अनिश्चितता के माहौल के बीच भारत की विकास गाथा विश्व को निरंतर प्रेरित कर रही है। श्री मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
🎙️केंद्र सरकार और असम तथा नागालैंड ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन के लिए समझौता किया।
🎙️भारत ने ओमान तट पर तेल टैंकर पर अमरीकी हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने की कड़ी निंदा की। अमरीका के प्रभारी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
🎙️ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन में पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
🎙️फीफा विश्व कप आज रात रंगा-रंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। पहले मुकाबले में मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे।




