गोविंदपुरी से चलेंगी मेमू ट्रेन
कानपुर नगर, अब 16 मेमू का संचालन कुछ समय के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन के स्थान पर गोविन्दपुर स्टेशन से चलेंगी। यह निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है।
बतादें कि जीएमसी यार्ड में नाॅन इंटरलाकिंग का कार्य किया जायेगा जो 11 जून से 21 जून तक किया जायेगा, इसको देखते हुए रेलवे प्रशान द्वारा निर्णय लिया गया कि कुछ ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविन्दपुर स्टेशन से चलाया जायेगा। बताया जाता है कि 11 से 21 जून तक यार्ड में कार्य के चलते कानपुर से झांसी, खजुराहो, बंादा, इटावा, टूंडला, शिकोहाबाद को जाने वाली 16 मेमू ट्रेनों का संचालन जहां गोविंदपुर स्टेशन से किया जायेगा तो वहीं कानपुर से दिल्ली, झांसी व बांदा रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनों का भी गोविन्दपुरी स्टेशन से चलाया जयोगा।
गोविंदपुरी से चलेंगी मेमू ट्रेन
Leave a comment
Leave a comment




