विश्वविधालय में कॅरिअर एवं पैरेंट काउंसलिंग कैंप का आयोजन
कानपुर नगर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविधालय के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग एवं सेंटर आॅफ वेल-बीइंग के बैनर तले कॅरिअर काउंसलिंग एवं पैरेंट काउंसलिंग कैप का आयोजन किया गया।
विभागााध्यक्ष डा0 प्रियंका शुक्ला एवं सेंअर आॅफ वेल-बीइंग के इंचार्ज सृजन श्रीवास्तव ने बताय कि एक जून से आयोजित होने वाला कैंप 10 जून तक चलेगा। इस विशेष कैंप में छात्रों को कॅरिअर की सही राह चुनने में मदद की जायेगी साथ ही अभिभावकों को बच्चों की मनोवैज्ञानिक स्थिति समरूने के लिए जागरूक किया जायेगा। बताया कि कैंप में छात्रों के मनोवैज्ञानिक और साइकोमेट्रि टेस्ट किए जायेगे तथा इस मूल्यांकन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जायेगी जो यह बताएगी कि छात्र का मस्तिष्क किस क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त है। वहीं कैंप के द्वितीय चरण में परीक्षण के परिणामों के आधार पर विधार्थियों को संबधिंत विभागें और विशेषज्ञसंकाय सदस्यों के पास भेजा जायेगा। बताया कि यहां छात्रों को व्यक्तिगत और समूह स्तर पर परार्मश दिया जायगा। इसके साथ ही अभिभावकों को भी विशेषज्ञों द्वारा यह बताया जायेगा कि अपने बच्चों के मनोविज्ञान से उनके मतिष्क में क्या है उसे कैसे समझे साथ ही उनके शैक्षिणिक विकास को कैसे जाने।
विश्वविधालय में कॅरिअर एवं पैरेंट काउंसलिंग कैंप का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment




