✍️*NEWS HEADLINES*
*💁🏻♂️मुख्य समाचार 01-06-2026*
🎙️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, स्थानीय समस्याओं के समाधान और अन्य सामाजिक कायों में लोगों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उभरते हुए खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।
🎙️केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑनमार्क पोर्टल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम तैनात की।
🎙️हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में जीत हासिल की।
🎙️म्यांमार में एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत।
🎙️भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीता।
🎙️आईपीएल क्रिकेट में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबला जारी।




