*UPSIDC फैक्ट्री में करंट लगने से दो मजदूर घायल की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश) |
*कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित UPSIDC औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस!*
*सूत्र: जानकारी अनुसार प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।*
*मामले की जानकारी मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है तथा पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला कार्य के दौरान करंट लगने का प्रतीत हो रहा है।*
*फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।*




