*मरकज़ी ईदगाह बेनाझाबर में शासन के निर्देशों के अनुरूप ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।*
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि कानपुर नगर में आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा के साथ त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम, केस्को, जल निगम समेत समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
हरिओम की रिपोर्ट





