💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- देवरिया में बरहज में नदी में 3 लोग डूबे, CM ने देवरिया हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, लापता लोगों को जल्द ढूंढने के दिए निर्देश, राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- CM
➡लखनऊ- लखनऊ DM और ADM जुडिशियल पर जुर्माना, DM और ADM जुडिशियल पर 20 हजार जुर्माना, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अफसरों पर जुर्माना लगाया, बिना अधिकार क्षेत्र के कार्रवाई करने पर जुर्माना, रेवेन्यू कोड की धारा 104-105 में केस दर्ज किया था, अधिकारों के दुरुपयोग पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी
➡लखनऊ- अंग्रेजी शराब की दुकान पर लाखों की चोरी, लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे शातिर चोर, करीब 50 से 60 शराब की पेटी चोरी की गई, CCTV कैमरे तोड़ DVR भी ले गए बदमाश, थाना बीकेटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
➡महराजगंज- ब्लैक में पेट्रोल की बिक्री करने का आरोप, पेट्रोल पंप बंदकर दोगुनी दाम में बिक्री, वीडियो बना रहे लोगों को पंपकर्मी धमका रहे, मशीन को प्लास्टिक से ढककर चहेतों को पेट्रोल, शिकायत के लिए अधिकारी को फोन, जवाब नहीं, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह का फोन नहीं उठा, श्यामदेउरवा क्षेत्र के हमारा पंप चौपरिया का मामला
➡झांसी- पैसों के विवाद में युवक को गोली मारी, गोली लगने से राहुल कुमार गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी, गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम परसुबा का मामला
➡रुद्रपुर- IPL में सट्टा खिलाने वाले 2 गिरफ्तार, ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलभट्टा पुलिस और SOG ने पकड़ा, 2 फोन और 40 हजार कैश बरामद किए गए
➡फतेहपुर- सपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की, बिंदकी विधानसभा के भदबा गांव में सम्मेलन, बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों का सम्मेलन, सांसद नरेश उत्तम पटेल ने किया संबोधित
➡रायबरेली- आबकारी विभाग में मिलीभगत का खुलासा, अधिकारियों और ठेकेदार पर साठगांठ के आरोप, स्टेशन की मॉडल शॉप के संचालन में घोटाला, वर्षों से चल रही मॉडल शॉप अचानक शिफ्ट, बेलीगंज कंपोजिट दुकान की बिक्री बढ़ाने का आरोप, मॉडल शॉप को सुभाष नगर स्थानांतरित किया, आबकारी इंस्पेक्टर की छुट्टी के दौरान हुआ खेल, विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, नोटिस जारी करने वाले अधिकारी का गोलमोल जवाब
➡सोनभद्र- PWD विभाग की अधूरी सड़क हादसे की वजह, बालू लदा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, PWD खंड-2 की अधूरी सड़क हादसे का कारण, बनी सड़क और अधूरी सड़क में 2 फीट का अंतर, रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कोटा इलाके की घटना
➡हरदोई- मंत्री नितिन अग्रवाल ने साधा निशाना, बिना नाम लिए कुछ नेताओं पर निशाना, जो लोग फेसबुक पर राजनीति करते हैं- नितिन, अगर मां का दूध पिया तो मैदान में आओ- नितिन, हमारे सामने चुनाव लड़ो- नितिन अग्रवाल
➡आजमगढ़- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला, पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, दिलौरी खेल मैदान के पास से हुई गिरफ्तारी, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूले जाते थे, रानी की सराय थाना क्षेत्र का मामला
➡हमीरपुर- अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, नाले के ऊपर और दुकान के सामने चला बुलडोजर, नगर पंचायत, NHAI और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई, नाले के ऊपर टीन रखकर हुआ था अवैध अतिक्रमण, सुमेरपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡रामपुर- अब्दुल्ला आजम के 2 पैन कार्ड का मामला, नगर विधायक आकाश सक्सेना पहुंचे कोर्ट, सजा बढ़ाए जाने की अपील पर आएगा फैसला, थोड़ी देर में अपील पर कोर्ट सुनाएगी फैसला, MP/MLA स्पेशल कोर्ट सुनाएगी फैसला, सरकार की तरफ से मांग की गई थी, आजीवन कारावास की मांग को लेकर की थी अपील
➡रायबरेली- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के विरुद्ध तहरीर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने दी तहरीर, राहुल गांधी और उनके परिवार पर टिप्पणी का मामला, दर्जनों की संख्या में कोतवाली पहुंचे थे कांग्रेसी, शहर कोतवाली में कोतवाल को दी तहरीर
➡सीतापुर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में DM और SP की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित और न्यायोचित निस्तारण पर जोर, बिसवां कोतवाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
➡गोंडा- करोड़ों के साइबर फ्रॉड का पुलिस द्वारा खुलासा, फ्रॉड करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने खातों का 15 करोड़ किया फ्रीज, कब्जे से 347 पासबुक और 177 ATM बरामद, 22 आधार कार्ड, 10 फोन और 9 पैन कार्ड बरामद, म्यूल अकाउंट से कई राज्यों से मंगाते थे पैसे, पुलिस जांच में 46 बैंक खातों की हुई पुष्टि, दर्जनभर राज्यों के लोगों को बनाया शिकार, योजना के लाभ का झांसा देकर खुलवाते थे खाते
➡लखीमपुर- SSP के निर्देशन में ताबड़तोड़ पुलिस मुठभेड़, 2 दिन में तीन मुठभेड़ों से बदमाशों में हड़कंप, खीरी क्षेत्र में युवती पर हमला करने वाला घायल, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, चोरी करने वाले बदमाश घायल, पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचा, मितौली में चोरी-लूट करने वाले बदमाश अरेस्ट, बदमाश सूरज और अबरार मुठभेड़ में पकड़े गए, नीमगांव थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस कार्रवाई
➡फर्रुखाबाद- एसएस हॉस्पिटल में महिला की मौत, अस्पताल संचालक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा, सूचना पर CMO अवनींद्र कुमार पहुंचे, भीड़ ने CMO पर आरोप लगाकर घेरा, DM के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने ऑपरेशन थिएटर कराया सील, कादरीगेट क्षेत्र के मसेनी स्थित हॉस्पिटल का मामला
➡लखीमपुर- CO मोहम्मदी की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, CO के सरकारी वाहन और बाइक में टक्कर, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, हादसे में दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल, थाना दिवस से वापस आते समय हादसा, पसगवां के कंधरापुर के पास हादसा
➡कानपुर- ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, ITBP के द्वारा कमिश्नरेट पहुंचने पर सफाई, कमिश्नरेट पहुंचने के मामले पर पुलिस की सफाई, ITBP के द्वारा ऑफिस को घेरा नहीं गया- पुलिस, अधिकारियों की सुरक्षा में आए थे जवान- पुलिस, खबर चलने के बाद सभी जवानों को हटाया गया, कैमरे पर हाथ मारते दिखे CMO हरिदत्त नेमी
➡सोनभद्र- पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप, महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान- प्रमोद यादव, सपा नेताओं ने बढ़ती कीमतों को जनविरोधी बताया, कार्यकर्ताओं ने महंगाई कम करने की मांग उठाई, रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में प्रदर्शन
➡रायबरेली- आगामी त्योहारों को लेकर DM और SP अलर्ट, DM-SP की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक, बैठक में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील- DM, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- SP, LIU और IB टीम भी रहेगी अलर्ट, शहर कोतवाली परिसर में हुई बैठक
➡अलीगढ़- खुले में मीट बिक्री पर नगर निगम का एक्शन, नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान, खुले और पॉलीथिन में मीट बेचने वालों पर कार्रवाई, जीवनगढ़ इलाके में 24 से ज्यादा दुकानों को नोटिस, नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के लाइसेंस होंगे निरस्त, थाना क्वार्सी क्षेत्र में नगर निगम टीम की छापेमारी
➡दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट की छुट्टी में बड़ा बदलाव, बकरीद अवकाश को लेकर नई अधिसूचना जारी, 28 मई को सुप्रीम कोर्ट में रहेगी छुट्टी, CJI के निर्देश पर 28 मई को SC में रहेगी छुट्टी, 27 मई को होगा नियमित न्यायिक कामकाज, 28 मई को सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई 27 मई को, SC प्रशासन ने जारी किया नया लिस्टिंग आदेश, 27 मई को ही टेक-अप होंगे 28 मई के सभी मामले
➡चंदौली- घर पर चढ़कर फायरिंग और रंगदारी मामले में खुलासा, तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, क्रिकेट से शुरू हुई रंजिश ने लिया खूनी मोड़, पीड़ित से मांगी गई थी 50 हजार की रंगदारी, रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने की थी फायरिंग, युवती को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद, असलहे और कारतूस बरामद, बाइक भी जब्त, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी, अलीनगर थाना पुलिस ने घटना का किया खुलासा
➡दिल्ली- सोशल मीडिया के बाद अब CJP की वेबसाइट डाउन, CJP फाउंडर अभिजीत डिपके ने लगाए गंभीर आरोप, सरकार ने cockroachjantaparty.org को बंद करवाया- डिपके, वेबसाइट पर 10 लाख “कॉकरोच सदस्य” जुड़े होने का दावा, 6 लाख लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की याचिका साइन की- डिपके, युवाओं की आवाज दबाई जा रही- अभिजीत डिपके, सरकार कॉकरोच से क्यों डर रही है?- CJP फाउंडर, वेबसाइट बंद लेकिन आंदोलन जारी रहेगा- डिपके, CJP नई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है- डिपके
➡दिल्ली- जेल में बंद संजीव अरोड़ा से मिलेंगे केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मिलने जाएंगे, गुरुग्राम की भोंडसी जिला जेल में बंद हैं संजीव, आज दोपहर 2 बजे तय है मुलाकात का समय




