*Big Breaking News kanpur
*लूट, लूट सिर्फ चल रही है बड़ी साज़िश के तहत लाखों करोड़ों की लूट*
*मजदूरों का शोषण करने वाली कई प्राइवेट फर्मों के नाम जल्द ही होंगे उजागर*
*प्राइवेट फर्मों के ठेकेदारों और मुंशियों की काली कमाई में बड़ा इज़ाफ़ा,,लाखों करोड़ों के घोटाले के चलते ग़रीब प्राइवेट मजदूरों के रोजमर्रा के जीवन पर डाका*
*फील्ड गन फैक्ट्री में उठने वाले ठेके और प्राइवेट फर्मों में कार्य करने वाले मजदूरों का शोषण! 550 रुपये दिहाड़ी, बोनस के साथ मिलने वाला फंड भी बंद और नौकरी से निकालने का डर*
*कानपुर कालपी रोड स्थित Field Gun Factory में नए टेंडर के बाद प्राइवेट फर्मों के जरिए कार्यरत मजदूरों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।*
*आरोप है कि ठेकेदारों और उनके मुंशियों ने मजदूरों को हिदायत दे दी है कि इस बार सालाना बोनस नहीं दिया जाएगा और मजदूरी भी सिर्फ 550 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगी। वहीं पीएफ और अन्य सुविधाओं को लेकर भी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है।*
*मजदूरों का कहना है कि केंद्र सरकार जहां निजी स्तर पर कार्यरत श्रमिकों के लिए अधिक मेहनताना तय करने की बात करती है, वहीं फैक्ट्री में भ्रष्टाचार और ठेकेदारी सिस्टम के चलते गरीब मजदूरों की तनख्वाह में भारी कटौती की जा रही है।*
*मजदूरों के अनुसार महीने की सैलरी बनने के बाद अतिरिक्त रकम फर्मों के ठेकेदारों के मुंशियों को वापस करने का काम किया जाता है बल्कि विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।*
*इतना ही नहीं, हफ्ते में एक से दो हाजिरी काटकर मजदूरों को पूरे महीने में महज 20 ड्यूटी का भुगतान किया जाता है। मामला वर्षों से उजागर होने के बाद भी “ऊपर तक मोटी घूस” पहुंचाने के नाम पर मजदूरों को दी जाने वाली तनख्वाह के पैसों से ही खेल किया जाता है*।
*तो वहीं काली मोटी कमाई के चलते जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा केंद्र शासित फैक्ट्री में वर्षों से मजदूरों के साथ हो रहे इस कथित शोषण और भ्रष्टाचार पर से सिर्फ़ अनदेखी बनी हुई है।*




