*पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक, भावुक कर गई ये तस्वीर*….
बच्चे के सिर से पिता का साया उठने से बड़ा गम संसार में क्या हो सकता है…
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की मौत के बाद बच्चों पर तो पहाड़ ही टूट पड़ा।
आज उनके आखिरी विदाई में प्रतीक के भाई पूर्व सीएम अखिलेश यादव गमगीन मुद्रा में बैठे नजर आ रहे थे।
बगल में बैठी प्रतीक की बेटी से भूख बर्दाश्त न हुई तो अखिलेश यादव को चॉकलेट का पैकेट थमाते हुए बेटी बोली बड़े पापा खोलो इसे…
बेटी की मासूमियत और भाई के खोने की अखिलेश यादव की मुद्रा ने मानवीय संवेदनाओं की व्यथा का बयान किया।
रिश्ते कैसे भी हो मुश्किलों में अपने ही वह छत्र छाया दे सकते हैं वह अपनत्व दे सकते हैं जो अन्यत्र कहीं संभव नहीं है।




