सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
कानपुर नगर, हमीरपुर के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर उत्तर एवं दक्षिण द्वारा संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके खिलाफ इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष के नेताओं द्वारा लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है, जिसका भाजपा महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। मांग की गई कि सांसद अजेंद्र सिंह लोधी सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर माफी मांगें तथा उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके।कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण की ओर से मुख्य रूप से जिला मंत्री मधु तिवारी, सपना शर्मा, प्रेमलता तिवारी एवं वंदना देवी उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जी प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सम्मान एवं देश की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Leave a comment
Leave a comment




