गेट पर ताला लगाकर किया जोरदार प्रदर्शन
राजेन्द्र करनाल की रिपोर्ट
सोनीपत,, एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर 15 गेट पर ताला लगाकर सुबह 9 से 11:00 बजे तक दिया धरना और किया रोष प्रदर्शन। नए
कार्यकारी अभियंता श्री अजीत सिंह ने दी हुड्डा डिवीजन सोनीपत में ज्वाइनिंग और मिलने के लिए हमारे शिष्ट मंडल को बुलाया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. नागर ने बताया कि, उनके नेतृत्व में हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 का जिला व राज्य पदाधिकारीयों का शिष्ट मंडल मिला और फूलों का
बुक्का देकर अधिक्षक अभियंता -कम-कार्यकारी अभियंता श्री अजीत सिंह का स्वागत किया। और मांगों पर वार्ता हुई। कार्यकारी अभियंता ने आज ही रेगुलर तथा कच्चे कर्मचारियों की अप्रैल 26 की सैलरी बनाकर अप्रूवल के लिए हैड ऑफिस पंचकूला भेज दी है। जो तुरन्त पास होकर आ जाएगी और तुरंत वेतन मिल जाएगा। दूसरी मांग यह की कौशल रोजगार निगम कर्मचारीयों की जॉब सिक्योरिटी हेतु नए पदों की लिस्ट वित्त विभाग हरियाणा से अप्रूवल लेने के लिए एचएसवीपी हेड ऑफिस पंचकूला के नाम लैटर बनाकर आज ही भेजने का वायदा हुआ है। दोनों डिविजनों के फिल्ड व
ऑफिशल कर्मचारीयो द्वारा की जा रही अनियमितता और लापरवाही की जांच करने के लिए लेटर लिखने का आश्वासन दिया है।
आज के धरने प्रदर्शन और कार्यकारी अभियंता श्री अजीत सिंह से आर.के. नागर के नेतृत्व में मिलने वालों के नाम इस प्रकार हैं। संचालन करता श्री समेश कुमार-राज्य कार्यालय सचिव एवं जिला सलाहकार, श्री ध्रुव कुमार प्रैस सचिव, श्री सुरेंद्र सिंह जिला प्रधान,
श्री राकेश त्यागी -जिला चेयरमैन, श्री जोगेंद्र सिंह उप प्रधान, श्री अरुण कुमार जिला कैशियर, श्री सुरेश रोहिल्ला राज्य प्रधान, श्री बिजेंद्र रिवाल -राज्य सलाहकार, श्री शमशेर सिंह उप प्रधान, समे सिंह ऑडिटर, राकेश चावरिया व शुभम- प्रचार सचिव, श्री जगबीर सिंह संगठन सचिव, श्री योग प्रकाश नागर- जिला सचिव
श्री सुनील बिढला उप प्रधान, श्री बंशीलाल सलाहकार, श्री सुरेंद्र रंगा, श्री राजकुमार आदि उपस्थित रहे।




