*उन्नाव में आंधी-बारिश से दो की मौत, पेड़ गिरने से बुजुर्ग किसान और छात्र ने गंवाई जान, हादसे में दो घायल*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पेड़ गिरने की घटनाओं में एक बुजुर्ग किसान और एक छात्र की मौत हुई। पहली घटना दही थाना क्षेत्र के शिगुपुर गांव में हुई। यहां 70 वर्षीय राम आश्रय, पुत्र स्वर्गीय महावीर, गांव के बाहर एक आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। अचानक तेज आंधी आने से विशाल आम का पेड़ टूटकर उन पर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग उन्हें संभलने का मौका नहीं दे सके। गंभीर रूप से घायल राम आश्रय की मौके पर ही मौत हो गई। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बेटे रवि और अंजन हैं।
बता दे कि दूसरी घटना आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर स्थित मकबूल खेड़ा गांव में हुई। तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगा एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हैड्रा मशीन की मदद से पेड़ को हटवाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने 9 वर्षीय अंश, पुत्र जगदीश, निवासी बाबा खेड़ा, को मृत घोषित कर दिया। अंश कक्षा चार का छात्र था। हादसे में घायल अमित, पुत्र लक्ष्मण, निवासी मकबूल खेड़ा (लगभग 30 वर्ष), और रजेपाल, पुत्र चतुरी, निवासी बरहा खुर्द (लगभग 42 वर्ष), की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। तेज आंधी और बारिश के दौरान चकलवंशी क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ गिरने से शाखा प्रबंधक की कार पच्ची हो गई। पेड़ गिरने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेज हवाओं के बीच पेड़ वाहन पर गिरता दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बाइट – मनोज कुमार मृतक का भतीजा।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




