आज लखनऊ में, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण (IPS) ने जनगणना 2027 के डिजिटल पोर्टल (se.census.gov.in) पर अपनी स्व-गणना सुनिश्चित की। निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, श्रीमती शीतल वर्मा (IAS) की उपस्थिति में संपन्न हुई यह प्रक्रिया आधुनिक और पारदर्शी जनगणना की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी स्वगणना की ।
*हमारी जनगणना, हमारा विकास*




