*उन्नाव जिलाधिकारी ने नगर पालिका उन्नाव के देवारा कला में संचालित,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण।*

पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
आज उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम द्वारा नगर पालिका उन्नाव के द्वारा अमृत योजना के तहत 80 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता के देवारा कला में संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने
प्लांट की कार्यप्रणाली,
संचालित जल शोधन प्रक्रिया, मशीनों की कार्यस्थिति, जल की शुद्धता, आपूर्ति की स्थिति,मैंन पावर , जल के पीएच मान,एवं जल में घुले अशुद्ध पदार्थ आर्सेनिक, बीओडी, सीओडी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सम्बन्धित से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता की जांच कराने, मशीनों के रखरखाव एवं अनुभवी एजंसी द्वारा नवीन तकनीकों के साथ प्लांट को संचालित कराये जाने के लिए डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजने के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। प्लांट निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्लांट में निर्धारित मानकों के अनुरूप जल शुद्धिकरण का कार्य कराया जाए तथा नगरवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि
जल के पीएच मान,एवं जल में घुले अशुद्ध पदार्थ आर्सेनिक, बीओडी, सीओडी आदि की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। कहा कि
पानी में कोई भी अशुद्ध पदार्थ
हैवी मैटर माइक्रोकेमिकल आर्सेनिक का कितना परसेंटेज जल में घुलनशील है उसको चेक कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लांट का संचालन ठीक ढंग से हो विद्युत आपूर्ति बनी रहे आवश्यकता के लिए क्षमता के अनुसार जनरेटर की भी व्यवस्था किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा से पहले उच्च क्षमता के जनरेटर का प्रस्ताव भिजवाया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराना प्राथमिकता है तथा इस संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उन्नाव सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं प्लांट के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।