💁🏻♂️*12 मई, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील – *पेट्रोल-डीजल कम* इस्तेमाल करें, *सोने की खरीद टालें*, *तेल कम खाएं*, *स्कूल ऑनलाइन* हों, कंपनियां *वर्क फ्रॉम होम* दें
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे प्रचंड गर्मी, बाड़मेर में तापमान 47.3, कल उदयपुर में दिन में तापमान 42.3 और रात को 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@44.2, राजसमंद@41.4
🔸 राजस्थान में स्कूली भवनों की रिपोर्ट पर सरकार सख्त, *शिक्षक नहीं, इंजीनियर तय करेंगे स्कूल सुरक्षित या नहीं*
🔸 डूंगरपुर के चौरासी में *विवाहिता का शव फंदे पर मिला*, तीसरे दिन पोस्टमार्टम, पीहर पक्ष ने मौत पर जताया शक, एसडीएम करेंगे मामले की जांच
🔸 *आज हिमंता दूसरी बार असम के सीएम पद की शपथ लेंगे*: 4 मंत्री भी बनेंगे, पीएम मोदी समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे
🔸 पंजाब: *तरनतारन में बीजेपी दफ्तर पर हमला*, करीब 20 लोगों ने तोड़फोड़ की
🔸 भारतीय सेना ने *स्वदेशी FPV कामिकेज ड्रोन, UAV से लॉन्च होने वाले हथियार शामिल किए*
🔸 हिमाचल: चंबा में *गुजरात के पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी*, 6 की मौत
🔸 बंगाल: ममता सरकार में *मंत्री रहे सुजीत बोस को ईडी ने किया गिरफ्तार*, नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में एक्शन
🔸 डोनाल्ड *ट्रंप 13-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे*
🔸 *मिडिल ईस्ट सीजफायर ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ पर*, ट्रंप ने दिए ईरान पर फिर हमले के साफ संकेत
🔸 शुभेंदु अधिकारी के पीए *चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बिहार के बक्सर और यूपी से पकड़े गए 3 आरोपी*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के पटना के दानापुर में बाहर से पूरा SBI ATM दिखने वाली जगह पर लोग पहुंचे पैसे निकालने, पर अंदर मशीन नहीं, बैठा मिला नाई जो उड़ा रहा था ग्राहक की दाढ़ी, दरअसल, यहां पहले सच में था SBI का ATM, बाद में बैंक मशीन हटाकर गया चला, पर बोर्ड और पूरा सेटअप वैसे ही दिया छोड़, मकान मालिक ने जगह सैलून वाले को दे दी किराये पर, जिसने सेटअप बदलने में की कंजूसी, अब हालत ये थी कि लोग कार्ड लेकर घुसते अंदर, सामने नाई पूछता “सेविंग” कटिंग चाहिए या “करेंट” शेविंग”, एक ग्राहक तो PIN डालने ही वाला था, तभी नाई बोला “कैश” नहीं “केश” कर दूंगा सेट, मामला हुआ वायरल, बैंक ने हटाने को कहा सेटअप, मकान मालिक बोला ATM जब ले गए थे उठाकर, तब ले जाते अपने साथ, अब नहीं है कुछ मेरे हाथ, बैंक को खुद आकर बोर्ड – लोगो पड़ा हटाना, पर लोगों ने नहीं छोड़ा बैंक को ऑनलाइन सताना, कस रहे तंज- कैश नहीं यहां उड़ते हैं बाल, पटना में खुल गया SBI हेयरस्टाइल बैंक कमाल!
🔸 उदयपुर में प्रेम प्रसंग मामले में *युवक से सरेराह मारपीट*, दुकान में घुसकर बचा, पीड़ित बोला- गर्लफ्रेंड से शादी करने से नाराज है परिवार, हिरन मगरी थाना क्षेत्र के माली कालोनी की घटना
🔹 *आईपीएल 2026*: दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराया, आज गुजरात-हैदराबाद की भिड़ंत




